अल्मोड़ा। मिनी कंटेनमेंट जोन में भी पुलिस लोगों की सहायता से पीछे नहीं हट रही है। दन्या क्षेत्र के मिनी कंटेनमेंट जोन में अस्वस्थ एक महिला को दवा की आवश्यकता पड़ी तो पुलिस दौड़ी चली आई। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस ने महिला के लिए मीलों दूर से जीवन रक्षक दवा मंगवाकर घर पहुंचाई।
ग्राम बेलख के प्रकाश ने पुलिस को गांव में सरस्वती देवी पत्नी मदन राम के अस्वस्थ होने की सूचना दी। बताया कि बीमार की दवा खत्म हो गई है। उनका गांव कोरोना संक्रमण की वजह से मिनी कंटेनमेंट जोन बना हुआ है, यहां दवा नहीं मिल पा रही हैं।
उन्होंने पुलिस से बीमार की जीवनरक्षक दवाइयां मंगवाने का अनुरोध किया। सूचना पर कांस्टेबल राजेश भट्ट ने पिथौरागढ़ में स्थित अस्पताल से दवाइयां मंगवाकर मिनी कंटेनमेंट जोन बेलख में प्रकाश को महिला की दवा दी।