फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे साजिशन मारने की थी योजना

Sun, 06 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री और रानीखेत के पूर्व विधायक करन माहरा ने शुक्रवार की रात हल्द्वानी में उन पर हुए हमले को साजिशन बताया है। माहरा ने इस मामले में भाजयुमो हल्द्वानी के शहर अध्यक्ष का नाम भी उजागर किया है।
विज्ञापन


 कहा कि यही शहर अध्यक्ष गत वर्ष  मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार पर भी हमला बोल चुके हैं, इस मामले में भाजपा के बड़े नेताओं का संरक्षण उन्हें मिल रहा है। पुलिस को मामले की तह तक जाकर ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहिए।

पत्रकार वार्ता में श्री माहरा ने  कहा कि कांग्रेस के विकास कार्यों को देख मुख्य विपक्षी दल के लोग बौखला गए हैं। कहा के इस मामले में हल्द्वानी भाजयुमो शहर अध्यक्ष नीरज बिष्ट को उन्होंने पहचान लिया है और भाजपा का कोई बड़ा नेता उन्हें संरक्षण दे रहा है।
विज्ञापन


कुछ माह पूर्व  रानीखेत गांधी चौक में कुछ महिलाओं के साथ अभद्रता हुई। जिस कार में बैठे  लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया उसमें भी भाजपा नेता का बोर्ड लगा था। 

गैरसैंण में विस अध्यक्ष के ऊपर हमला करने का प्रयास हुआ। श्री माहरा ने कहा कि  हल्द्वानी में वह लोग सिर्फ उन्हें जान से मारने के लिए आए थे।

भविष्य में भी उन्हें ऐसे लोगों से खतरा है। उन्होंने कहा कि इस तरह से  द्वेष की राजनीति कर राजनीति को गर्त में धकेला जा रहा है। उन्होंने  कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें