फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर दुग्ध उत्पादकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दुग्ध उत्पादकों ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने दुग्ध क्रय मूल्य चालीस रुपये प्रति किलो करने की मांग उठाई। चेतावनी दी है कि यदि एक पखवाड़े के भीतर मांगें पूरी नहीं हुई तो दूध आपूर्ति रोकने के साथ ही डीएम कार्यालय प्रांगण में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दुग्ध उत्पादक गांधी पार्क में एकत्र हुए और नारेबाजी की। बाद में कलक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि दुग्ध संघ अल्मोड़ा को घाटेे में बताकर उत्पादकों के हितों की अनदेखी जा रही है।

 बढ़ती महंगाई को देखते हुए प्रोत्साहन राशि को छोड़कर दुग्ध क्रय मूल्य 40 रुपये प्रति किलो करने, हेड लोड पूर्व की तरह 50 पैसा प्रति लीटर प्रति किमी करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि मई 2015 से नहीं दी गई है।
विज्ञापन


समितियों की मांग और जरूरत के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पशु औषधि क्रय करने, पशु विकास कोष से दी जाने वाली आर्थिक सहायता के मामलों का निस्तारण एक माह में करने, गुणवत्तापूर्ण दुग्ध परीक्षण उपकरण समितियों को समय से देने, पशु आहार समितियों की मांग के अनुसार देने, सचिवों को एक निश्चित मानेदय देने की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि मानकों की अनदेखी कर गाय गंगा परियोजना में गायों के वितरण में अनियमितता की गई है। दुग्ध संघ के घाटे में चलने के बावजूद पिछले दो सालों में कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। उन्हें पुराने कर्मचारियों की अपेक्षा अधिक वेतन दिया जा रहा है।

उन्होंने सभी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष गिरीश खोलिया, आनंद बिष्ट, त्रिभुवन तिवारी, गोविंद प्रसाद, कुंदन सिंह, शिवराज बनौला, मनोज खोलिया, ब्रह्मानंद डालाकोटी, दिनेश खोलिया, सुरेश खोलिया, शंकर दत्त, मोहन चम्याल, नवीन खोलिया, गोपाल भट्ट, लछम दत्त आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें