फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक महीने में उखड़ने लगा मर्चुला-सराईखेत स्टेट हाईवे का पेंचवर्क, गुणवत्ता पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। मर्चुला-भैरंगखाल-सराईखेत स्टेट हाईवे पर कराया गया पेंचवर्क एक महीने में ही खराब होने लगा है। सड़क की मरम्मत की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पेंचवर्क में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई स्थानों पर सड़क उखड़ने लगी है। बरसात के कारण गड्ढों में पानी भर रहा है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मानसून की शुरुआत में ही सड़क की यह स्थिति है तो आगे हालात और खराब हो सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मरम्मत कार्यों की निगरानी में लापरवाही बरती जा रही है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी से सड़क की गुणवत्ता की जांच कर उच्च मानकों के साथ मरम्मत कराने और दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
-
पीडब्ल्यूडी ने सड़क पर केवल खानापूर्ति के उद्देश्य से पेंचवर्क कराया है। कार्य की गुणवत्ता की निगरानी नहीं होने के कारण मरम्मत कुछ ही दिनों में उखड़ गई। इसका खामियाजा क्षेत्र की जनता और वाहन स्वामियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेन्द्र रावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस

कोट
सड़क की जांच कराई जाएगी। अगर सड़क उखड़ गई है तो उसकी दोबारा मरम्मत कराई जाएगी।
दीप पांडे, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, रानीखेत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें