अल्मोड़ा। नगर के जौहरी बाजार में आयोजित स्व.भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के 18वें दिन एकल और युगल मुकाबले खेले गए। पहला एकल मैच सुभान अहमद और नसीम अहमद के बीच खेला गया। नसीम ने 29-16 के अंतर से मैच जीता।
दूसरा युगल मुकाबला फईम अहमद, नासिर और नैन सिंह, सनी साह की जोड़ी में बीच हुआ। फईम और नासिर की जोड़ी ने 29-19 के अंतर से जीत दर्ज की।. तीसरा एकल मैच हबीब अहमद और सनी के बीच खेला गया। हबीब ने यह मैच अपने नाम किया। मनीष वर्मा, सचिन कुमार, विवेक वर्मा मैच के निर्णायक और मनिक पांडे, राजेश पांडे स्कोरर रहे। वहां समिति के मनोज वर्मा, अजय वर्मा, पूरन बिष्ट, दीपक साह, कपिल सहगल, दीपक वर्मा, रवि वर्मा, गोविंद लाल वर्मा सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।