अल्मोड़ा। नगर के जौहरी बाजार में आयोजित स्व.भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कैरम बोर्ड पर अपनी उंगलियों का हुनर दिखाया। बृहस्पतिवार को
प्रतियोगिता का युगल मुकाबला धीरज साह, पंकज भट्ट और नईम, तालिब की जोड़ी के बीच खेला गया। इसमें धीरज साह और पंकज भट्ट की जोड़ी ने 29-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। मनीष वर्मा, फिरोज अंसारी मैच के निर्णायक और राजेश पांडे स्कोरर रहे। वहां समिति के मनोज वर्मा, गोपाल पांडे, सुमित पांडे, प्रदीप वर्मा, पवन साह, विजय चौहान, अजय वर्मा, पूरन बिष्ट सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।