फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्वाल मेले में दूसरे दिन सम्मानित हुए मेधावी

Sun, 15 Nov 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बग्वालीपोखर में ऐतिहासिक बग्वाल मेले में दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। द्योरा मोहना त्येरि केमुएं गाड़ि जैसे लोकगीतों पर लोग जमकर थिरके।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा, विधायक मेला कमेटी के मुख्य संरक्षक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने मेले को मिलन का प्रतीक बताया।

सांसद अजय टम्टा ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से कुल साढ़े चार लाख रुपये देने की घोषणा भी की। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।

बग्वाल मेले के दूसरे दिन भी बाहर से आई लोक कलाकारों की टीमों लोक गीतों के माध्यम से समां बांध दिया। इससे पूर्व दूसरे दिन मेले का उद्घाटन करने पहुंचे सांसद अजय टम्टा ने मेला परिसर में टिन सेट के लिए दो और सैनिक भवन निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने इस तरह के मेलों को प्यार और मिलन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से युवा पीढ़ी को प्राचीन परंपरा की जानकारी मिलती है।

उन्होंने कहा कि बग्वाल मेला लंबे समय से चला आ रहा है। मेले के विकास के लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए। क्षेत्रीय विधायक संसदीय सचिव मदन बिष्ट ने कहा कि भविष्य में मेला और भव्य हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने विधायक सहित तीनों अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें