फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एनसीसी यूनिट संचालित होने से छात्र-छात्राओं में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दौलाघाट इंटर काॅलेज में 77 यूके बीएन एनसीसी जूनियर डिविजन की नई यूनिट स्थापित हुई। यूनिट संचालित होने से देश सेवा का सपना देख रहे छात्र-छात्राओं में उत्साह नजर आया। इस मौके पर 77 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र शर्मा निरीक्षण और एक्सपर्ट एडवांस के लिए विद्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने एनसीसी के माध्यम से उपलब्ध प्रशिक्षण और भविष्य में मिलने वाले अवसरों के संबंध में जागरूक किया। वहां प्रधानाचार्य दीपक सिंह नयाल, एनसीसी प्रशिक्षक हवालदार राजेंद्र सिंह, विद्यालय प्रबंधक लवेंद्र सिंह चिलवाल, प्रबंध के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें