रानीखेत (अल्मोड़ा)। महाविद्यालय रानीखेत में अंतर महाविद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने मैदान पर दमखम दिखाया। एसएसजे विश्वविद्यालय की प्रस्तावित प्रतियोगिता के लिए कॉलेज में क्रॉस कंट्री, वॉलीबाल, टेबल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी और बैडमिंटन की टीमों के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल कौशल के आधार पर अंतिम टीमों का चयन किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुदर्शन, डॉ. सुरेश टम्टा, डॉ. सत्यमित्र, डॉ. पारुल, डॉ. बबिता, डॉ. लक्ष्मी, प्रो. पीएन तिवारी आदि मौजूद रहे।