बागेश्वर का बहुप्रतीक्षित एफएम रेडियो रिले केंद्र 22 जनवरी से शुरू हो जाएगा। केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौर इसका उद्घाटन करेंगे। सांसद अजय टम्टा ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री ने आने की हामी दे दी है। 21 को श्री राठौर अल्मोड़ा पहुंचेंगे।
यहां विभिन्न जनसंगठनों के लोगों से मुलाकात कर 22 जनवरी की सुबह वह बागेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे। मालूम हो कि बागेश्वर में एफएम रिले केंद्र बनकर तैयार हो चुका है। इसकी टेस्टिंग का कार्य भी पूरा हो चुका है।