फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: साप्ताहिक बंदी के बाद खुले जिला अस्पताल की ओपीडी 700 के पार

Mon, 06 Oct 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। साप्ताहिक बंदी के बाद खुले जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए सोमवार को 701 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दिन में तेज धूप तो सुबह शाम हल्की ठंड पड़ रही है। मौसम बदलने से लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल में ओपीडी बंद रही। सोमवार को अस्पताल खुलते ही धौलादेवी, लमगड़ा, सोमेश्वर, बाड़ेछीना, ताकुला, भैंसियाछाना समेत अन्य स्थानों से मरीजों की भीड़ उमड़ गई। पर्ची काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्ष तक मरीजों की भीड़ रही। बाल रोग, ईएनटी, नेत्र, दंत रोग, सर्जन, चर्म रोग, अस्थि रोग, बाल रोग, ईएनटी, नेत्र, दंत रोग विशेषज्ञ के कक्षों के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखे गए। इधर, खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि काउंटरों में भी मरीजों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
जिला अस्पताल के फिजिशियन हरीश आर्या का कहना है कि मौसम में बदलाव का असर बच्चों और बुजुर्गों पर हो रहा है इसलिए उनका ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने चिकित्सकों की सलाह के बगैर दवा का इस्तेमाल न करने की अपील की है। साथ ही फल और सब्जियों का इस्तेमाल अच्छे से धोकर करने और उबाला हुआ पानी पीने की अपील की है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में ऐसे करें बचाव -
संतुलित आहार लें, पोषक तत्वों से भरपूर भोजन खाएं
डिहाइड्रेशन से बचने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पीएं
घर और आस-पास स्वच्छता बनाए रखें और अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पर्याप्त और आरामदायक नींद लें
नियमित व्यायाम करें
धूप से बचें और मौसम अनुसार कपड़े पहनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें