अल्मोड़ा में नालियों में चूने का छिड़काव करते पालिका कर्मी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका को देखते हुए पालिका परिषद ने शहर मेें विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। जगह-जगह ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोेशी ने पालिका के अधिकारियों और कार्मिकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
पालिका कर्मियों ने नालियों, नालों, शौचालयों समेत कूड़ेदानों आदि क्षेत्रों में चूना, ब्लीचिंग पाउडर, और कीटनाशक का छिड़काव शुरू कर दिया है। पालिकाध्यक्ष जोशी ने अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।