फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर लगाया आंगनबाड़ी सेविकाओं की उपेक्षा का आरोप

विज्ञापन
सल्ट तहसील कार्यालय प्रांगण में नारेबाजी करतीं आंगनबाड़ी सेविकाएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित लंबित मांगें पूरी करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने दूसरे दिन भी तहसील सल्ट कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। सेविकाओं ने मांगों के समर्थन में और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं की उपेक्षा कर रही है। मांगें पूरी होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देहरादून में आंगनबाड़ी सेविकाएं के आंदोलन को एक पखवाड़ा हो गया है, पर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जीवनयापन के लिए उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा है। इस महंगाई में उनके परिवारों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रीष्म कालीन और शीतकालीन अवकाश नहीं दिया जा रहा है, जबकि स्कूलों में ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश स्वीकृत किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जातीं आंदोलन जारी रखा जाएगा।
धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष रिहाना, गुड्डी भट्ट, कमला बोरा, सुमित्रा देवी, पुष्पा रावत, दीपा मेहरा, रेखा रावत, सुनीता रावत, अनीता रावत, पुष्पा रावत, शीला, मुन्नी, पुष्पा, संगीता शर्मा, उमा, नंदी, कमला, आनंदी बिष्ट, गौरी बिष्ट, सुनीता देवी, गीता देवी, शारदा रावत, रेवती देवी, तुलसी रावत, राधा देवी, शकुंतला आदि ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें