फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्वारब पर रुक-रुक कर हुई वाहनों की आवाजाही

Sat, 19 Jul 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित क्वारब में वाहनों की रूक-रूक कर आवाजाही हुई। इस दौरान यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की देर रात मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान क्वारब में एनएच पर आई मिट्टी गाद में तब्दील हो गई। इससे शुक्रवार सुबह वाहनों की आवाजाही के दौरान चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा गिरा। इस कारण सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे हुई। क्वारब पर बारिश के दौरान आवाजाही खतरनाक हो रही है।

पांच सड़कों पर सुचारू हुआ यातायात, तीन सड़कें अब भी बंद
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश के दौरान सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। भूस्खलन से बंद हो रहीं सड़कें को खोलने का काम भी तेजी से चल रहा है। वर्तमान में चार सड़कें बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात जिला मुख्यालय और कपकोट क्षेत्र में बारिश हुई। इस दौरान मलबा गिरने से सात सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। पूर्व से दो सड़कें बंद थीं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि काफलीकमेड़ा, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर और बनलेख-होराली-धामीगांव सड़क पर यातायात सुचारू नहीं हुआ है। भानी-हरसिंग्याबगड़, उतरौड़ा-लीली, असों-बसकूना, रिखाड़ी-वाछम, कपकोट-पोलिंग-हरसीला, बड़ेत मोटर मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें