हिमालय ट्रस्ट के सहयोग से दर्पण समिति के कलाकारों ने लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब सभागार में चरनदास चोर नाटक का शानदार मंचन किया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बगैर सोचे कोई भी काम न करने का संदेश दिया। चरनदास चोर नाटक ऐसे चोर की कहानी है जो एक हवलदार से बचने के लिए अपने गुरु को पांच वचन निभाने का वादा करता है। गुरु को दिए वचन निभाने को वह चोरी तक छोड़ देता है।
इस कारण ही उसे जान भी गवानी पड़ती है। नाटक में कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बगैर सोचे कोई भी काम न करने का संदेश दिया। वहां डीएम विनोद कुमार सुमन, पद्मश्री डा. ललित पांडे, एडीएम प्रकाश चंद्र, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, समिति की सचिव विभु कृष्णा आदि मौजूद थे। नाटक में विभिन्न पात्रों का किरदार अजय कुमार, विनीता भंडारी, आकाश थापा, विनोद थापा, नीरज पांगती, धना गोस्वामी, अर्जुन वाल्मीकि, महीप लोबियाल आदि ने निभाया। नाटक का निर्देशन अभिषेक मैंदोला ने किया।