फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नगर में फिर बढ़ने लगा लावारिस पशुओं का उत्पात

Thu, 22 Aug 2024 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के माल रोड, रानीधारा, जाखनदेवी, ढूंगाधारा, धारानौला आदि जगहों पर इन दिनों लावारिस पशु घूमते दिखाई दे रहे हैं। हाल यह है कि बाजार में लावारिस पशुओं के खड़े होने से लोगों का बाजार में निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

नगरपालिका ने बार-बार अभियान चलाकर पशु स्वामियों को अपने पशुओं को खुला न छोड़ने की हिदायत दी थी, लेकिन उसका कोई असर नहीं दिख रहा है। जाखनदेवी के मुकुल जोशी ने बताया कि लावारिस पशुओं से मोहल्लों में रहने वाले लोगों को खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं को नगर से हटाने की मांग की है। इधर नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा कि जल्द अभियान चलाकर लावारिस पशुओं को गोसदन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें