फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग की बहार, नगर के बाजार ग्राहकों से गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सहालग सीजन के चलते नगर के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। इससे व्यापारियों के चेहरों में मुस्कान लौटने लगी है। कोविड-19 के चलते व्यवसाय को भी नुकसान पहुंचा था। अब व्यापारियों को सहालग सीजन में व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है। सहालग सीजन के चलते कपड़ों से लेकर बर्तन की दुकानों तक ग्राहकों की भीड़ है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, नंदादेवी बाजार, थाना बाजार समेत अन्य बाजारों में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। शादियों के चलते कपड़ों का बाजार गुलजार है। दूल्हा से लेकर दुल्हन के चढ़ावे की साड़ियों से लेकर कपड़ों की मांग काफी बढ़ गई है। कपड़ा कारोबारियों की माने तो शादियों के सीजन के चलते खासकर कोट पैंट, लहंगा, साड़ी की मांग ज्यादा बढ़ी है। बैंड-बाजे वालों को भी बुकिंग मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें