फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राज्य के तीनों विश्वविद्यालयों की अंकतालिकाएं होंगी एक समान

Mon, 30 Mar 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के तीनों विश्वविद्यालयों में जल्द अंकतालिकाएं (मार्कशीट) एक ही प्रारूप जारी होंगी। एक विश्वविद्यालय में किसी कारण बीच में पढ़ाई छूटने पर छात्र-छात्राओं को आसानी से दूसरे विवि में प्रवेश मिल सकेगा। अब तक तीनों विश्वविद्यालयों की अंकतालिका का प्रारूप अलग-अलग होने से कई बार विद्यार्थियों के लिए दूसरे विवि में प्रवेश लेना चुनौती बन जाता है।
विज्ञापन

प्रदेश के सोबन सिंह जीना, श्रीदेव सुमन और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में अंकतालिका का प्रारूप एक समान होगा। अंकतालिकाओं का एक स्वरूप होने पर विद्यार्थियों को तीनों विवि में पढ़ाई की आजादी मिलेगी।
विज्ञापन

ऐसे में एक विवि में पढ़ाई छूटने पर विद्यार्थी आसानी से दूसरे विवि में प्रवेश ले सकेंगे। वहीं इससे उच्च शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता भी बनी रहेगी।
तीनों विवि एक ही प्रारूप में अंकतालिका जारी होने पर छात्र-छात्राओं को अंकतालिकाओं में ग्रेड सहित अंक प्रणाली को समझना भी आसान होगा।
वहीं विवि के लिए भी विद्यार्थियों के डॉटा को ऑनलाइन सुरक्षित रखना आसान होगा। इस पहले से फर्जी अंकतालिकाओं जैसे मामलों पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें