फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 36वें वर्ष में रामलीला में होगा लव-कुश कांड का मंचन

Mon, 17 Aug 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जय काली मां रामलीला कमेटी कालीखोली की आम बैठक कालिका मंदिर परिसर में हुई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्रि के दौरान होने वाली रामलीला को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस वर्ष रामलीला के लगातार 36वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में लव-कुश कांड का भी मंचन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि रामलीला की तालीम 20 अगस्त 2026 से कालिका मंदिर परिसर कालीखोली में शुरू होगी। कमेटी पदाधिकारियों ने रामलीला के सफल आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि कालीखोली की रामलीला लंबे समय से क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखने का काम कर रही है। 36वें वर्ष में लव-कुश कांड को शामिल किए जाने से रामलीला को और भव्य एवं आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में कमेटी अध्यक्ष गिरीश चंद्र चौधरी, संरक्षक कैलाश साह, महासचिव तेज सिंह, सचिव कैलाश हर्बोला, कोषाध्यक्ष विनोद काण्डपाल, डायरेक्टर ललित चौधरी, व्यवस्थापक हरीश हर्बोला समेत राकेश हर्बोला, रवी हर्बोला, शम्भू हर्बोला, हेम चंद्र, पूरन सिंह बिष्ट, गिरीश साह, उमेश पंत और मुकेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें