च्चों को कुमाऊंनी भाषा सिखाती ज्योति। जागरूक पाठक
अल्मोड़ा। कुमाऊंनी भाषा में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पहचान बनाने वाली अल्मोड़ा की ज्योति भट्ट आज प्रवासी उत्तराखंडियों के बीच कुमाऊंनी भाषा की अलख जगा रही हैं। वह ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से देश-विदेश में रह रहे लोगों को कुमाऊंनी सिखा रही हैं। उनके इन प्रयासों से दिल्ली, मुंबई सहित सात समंदर पार बसे प्रवासी उत्तराखंडी अपनी मातृभाषा से फिर जुड़ रहे हैं।
ज्योति की ऑनलाइन कक्षाओं में लगभग 25 लोग कुमाऊंनी भाषा सीख रहे हैं, जिनमें अमेरिका और कनाडा से भी विद्यार्थी शामिल हैं। 4 छात्र अमेरिका से और 2 कनाडा से नियमित रूप से उनकी ऑनलाइन क्लास से जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता है। उनके फेसबुक पर लगभग 46 हजार फॉलोअर्स हैं। ज्योति ने राजनीति विज्ञान में एमए किया है।
मूल रूप से फुलाड़ी बाड़ेछीना निवासी ज्योति भट्ट का ससुराल सीम ग्वेलखान है। उन्होंने वर्ष 2021 से कुमाऊंनी भाषा में वीडियो बनाना शुरू किया था। ज्योति ने बताया कि शुरुआती दौर में उनकी मां उनके लिए स्क्रिप्ट तैयार करती थीं, जिस पर वह अभिनय करती थीं। उनकी छोटी बहन वीडियो शूटिंग का काम संभालती थी। ज्योति का कहना है कि आज जब उनके विद्यार्थी यह कहते हैं कि उन्होंने उनके वीडियो देखकर कुमाऊंनी सीखी और समझी, तो उन्हें लगता है कि वर्षों की मेहनत सफल हो गई। व