फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंकुलाइज कर तेंदुए को पकड़ा

Mon, 24 Aug 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार देर शाम नगर के दुगालखोला मोहल्ले में घर की गैलरी में घुसे तेंदुए के शावक को वनकर्मियों ने देर रात ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


उसे रात में ही एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। एक साल का तेंदुए का शावक स्वस्थ है। वन कर्मी रविवार रात उसे जंगल में छोड़ेंगे।

बीती शाम एक तेंदुआ दुगालखोला में पूरन सिंह रावत के घर की गैलरी में घुस गया। गैलरी में तेंदुए को देख परिजन और लोग दहशत में आ गए।

इसकी सूचना वन कर्मियों को दी और पुलिस भी मौके पर पहुंची। रात में मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। वन कर्मी पिंजरा और ट्रेंकुलाइज गन लेकर मौके पर पहुंचे।

 करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात 10 बजे वन कर्मियों ने ट्रेंकुलाइज गन से तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन दागा और तेंदुआ मौके पर ही बेहोश हो गया।

रात में तेंदुए को वनकर्मी एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गए। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि तेंदुए का शावक पूरी तरह स्वस्थ है। उसकी उम्र करीब एक वर्ष है। रविवार रात तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर के कई मोहल्लों में आए दिन तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। नगर के पनियाउडियार, कपीना, एनटीडी, रानीधारा समेत नगर के कई क्षेत्रों में आए दिन तेंदुआ दिखाई दे रहा है।

कई स्थानों पर तेंदुए के शावक भी घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। तेंदुए के क्षेत्र में सक्रिय होने से लोग शाम को घरों में कैद हो जाते हैं। तेंदुए के नहीं पकड़े जाने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में युकां के पूर्व अध्यक्ष रोबिन मनोज भंडारी, सभासद अशोक पांडे, मुकेश सिंह नेगी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, रोहित रौली, नवीन चंद्र तिवारी, हेम तिवारी, पंकज कांडपाल, प्रकाश पांडे आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें