फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रहे बच्चों के बीच से सात वर्षीय मासूम के तेंदुआ उठाकर ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। खेतों में खेल रहे बच्चों के बीच से एक सात वर्षीय बच्ची को तेंदुआ उठाकर जंगल की ओर भाग गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर जमा हुए ग्रामीणों और परिजनों ने बच्ची को काफी तलाशने की कोशिश की लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। मामले की जानकारी होते ही एसडीएम राहुल शाह समेत पुलिस भी मौके पर पहुंची और जंगल के भीतर बच्ची को खोजा लेकिन देर रात तक उसका सुराग नहीं लगा। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

भिकियासैंण नगर पंचायत में गांधी नगर वार्ड के बाड़ीकोट में शनिवार शाम करीब छह बजे के करीब कुछ बच्चे खेतों के पास खेल रहे थे। सात वर्षीय दिव्या पुत्री गिरीश सिंह भी उन बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने मासूम दिव्या पर हमला किया और उसे उठा कर जंगल की ओर भाग गया। शोरगुल सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसडीएम राहुल शाह समेत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राजस्व उप निरीक्षक एमसी तिवाड़ी ने बताया कि ग्रामीणों के साथ राजस्व पुलिस भी बच्ची की खोज कर रही है। हादसे के बाद बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें