फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मानिला का पौराणिक सिद्धेश्वर मंदिर जल्द नए स्वरूप में आएगा नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड के मानिला गांव स्थित पौराणिक सिद्धेश्वर मंदिर के संरक्षण की कवायद तेज हो चुकी हैं। पर्यटन विभाग ने मंदिर के सुंदरीकरण कर यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार के लिए शासन को 10 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। योजना के तहत मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन




मानिला गांव का प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर जल्द नए स्वरूप में नजर आएगा। पर्यटन विभाग ने लोगों की आस्था से जुड़े इस मंदिर के सुंदरीकरण और विकास कार्यों के लिए शासन को 10 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर मंदिर को सहेजकर यहां पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। योजना के अस्तित्व में आने से मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान मिलेगी। वहीं क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार स्थापित करने के लिए नए अवसर पैदा होंगे। यहां पर्यटकों को संख्या में इजाफा होगा तो पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे।

कोट



मंदिर में सुंदरीकरण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए शासन को 10 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते पर प्राथमिकता के साथ मंदिर को संरक्षित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। - प्रदीप कुमार गौतम, उपनिदेशक पर्यटन विभाग अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें