फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पचार में सूर्पणखा नासिक छेदन कांडा में ताड़का वध का मंचन

Thu, 06 Nov 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कांडा। ग्रामीण अंचलों में रामलीला मंचन जारी है। बुधवार की रात किड़ई-पचार की रामलीला मे सूर्पणखा नासिका छेदन और कांडा की रामलीला में ताड़का, सुबाहु वध का मंचन किया गया। जनरल बीसी जोशी स्टेडियम में रामलीला का आगाज पंचवटी में राम, लक्ष्मण और सीता के संवाद से हुआ।
विज्ञापन

कुटिया में सूर्पणखा का प्रवेश, राम और लक्ष्मण को रिझाने का प्रयास, राम के इशारे पर लक्ष्मण का उसकी नाक काटना, सूर्पनखा का खर-दूषण के दरबार में जाना, खर-दूषण का राम-लक्ष्मण से युद्ध और मारे जाने तक के प्रसंगों का मंचन हुआ।
सूर्पणखा की भूमिका में जगदीश पांडेय, खर-दूषण की भूमिका में हनी सिंह और हिमानी पांडेय ने अभिनय किया। हारमोनियम पर मदन पांडेय व तबले पर चंद्रशेखर ने संगत दी। कांडा की रामलीला के दूसरे दिन विश्वामित्र-दशरथ संवाद, राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए ले जाना, राक्षसों का यज्ञ को विध्वंस करने का प्रयास, राम और लक्ष्मण के साथ युद्ध में सुबाहु और ताड़का का वध, जनकपुरी से सीता स्वयंवर का निमंत्रण आना, विश्वामित्र का राम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुरी को प्रस्थान, सीता का गौरी पूजन करने तक की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक बीरेंद्र नगरकोटी ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें