फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बारिश के बाद निकलने वाली तेज धूप सेहत के लिए बन रही मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। साप्ताहिक अवकाश के बाद खुले अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रही। पर्ची काउंटर से लेकर दवा कक्ष तक मरीजों की कतार रही। ओपीडी में 1200 से अधिक मरीज पहुंचे। भीड़ के कारण मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बारिश के बाद अस्पतालों में खुजली, फेस रेडनस, सनबर्न रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के चलते अस्पतालों में ओपीडी नहीं हुई। सोमवार की सुबह जैसे ही अस्पताल खुले तो मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। जिला अस्पताल में 850 और बेस अस्पताल में 450 ओपीडी रही। महिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका भंडारी अवकाश पर रही। मौसम रोजाना करवट ले रहा है। बारिश से जहां कुछ समय राहत मिल रही है वहीं बारिश के बाद निकलने वाली तेज धूप लोगों को लंबे समय के लिए मुसीबत में डाल रही है।
तेज गर्मी में शरीर को सुकून पहुंचाने वाली बारिश कई तरह की बीमारियों को आमंत्रण दे रही है तथा लोग बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। बारिश के बाद की धूप से खुजली, फेस रेडनस, सनबर्न और कई तरह की एलर्जी आदि रोग हो रहे हैं। जिले के लमगड़ा, ताकुला, हवालबाग, भैंसियाछाना विकासखंडों सहित अन्य स्थानों से मरीज इन बीमारियों के उपचार को अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखना चाहिए। बीमार होने पर नजदीकी चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन


बोले मरीज
बारिश में भीग गया था। इससे बुखार आ गया है। उपचार के लिए अस्पताल आया हूं। मौसम में बदलाव से सेहत पर असर पड़ रहा है।
मनोज जोशी, अल्मोड़ा
-
त्वचा में खुजली बढ़ गई है। खुजलाने से यह तेजी से फैल रही है। उपचार को जिला अस्पताल पहुंची तो यहां काफी भीड़ है। आधा घंटा इंतजार के बाद भी नंबर नहीं आया है।
विज्ञापन

ममता आर्या, अल्मोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें