अल्मोड़ा। आंगनबाड़ी केंद्र बसौली में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के समापन पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी देवी ने टीम के साथ पोषण से संबंधित गीत और नाटक पेश कर समा बांध दिया।
मुख्य अतिथि लोक प्रबंध विकास संस्था के संचालक ईश्वर जोशी ने उत्तराखंड में बीते पांच सालों में अति कुपोषित बच्चों की संख्या में हुई वृद्धि पर चिंता जताई।
उन्होंने पोषण की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने की वकालत की। बाल विकास परियोजना अधिकारी ताकुला डॉ. दिनेश पांडे ने पोषण की जानकारी को अभ्यास में लाने पर बल दिया। एसआरएलएम के अरुण सिंह ने समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव को दूर करने पर जोर दिया। आईसीडीएस सुपरवाइजर गीता बिष्ट ने मोटे अनाज और उनकी पौष्टिकता की जानकारी दी। दीप्ति भोजक ने माहवारी गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद महिलाओं के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। इस मौके पर सुशीला नयाल, भावना बिष्ट, गणेश लाल, पुष्पा भाकुनी, जानकी आर्य, लक्ष्मी भोज रहीं।