अल्मोड़ा। पर्यावरण मित्रों की मांगों के लिए उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के सचिव का आमरण अनशन बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी भी अनशन को समर्थन देने पहुंचे।
आमरण अनशन पर बैठे संघ के प्रदेश महासचिव राजपाल पवार ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता उनका अनशन जारी रहेगा। मनोज तिवारी ने मांगों को न्यायोचित बताते हुए सरकार से इस संबंध में वार्ता करने का आश्वासन दिया। वहां दीपक चंदेल, अशोक पवार, अनिल कुमार, नरेश पुजारी, रोहताश केशरी, प्रदीप कुमार, कैलाश चंद्रेल रहे।