फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 50 लाख रुपये से संवरेगा ऐतिहासिक पिपलेश्वर महादेव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमेश्वर के ऐतिहासिक पिपलेश्वर महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। 50 लाख रुपये से मंदिर नए स्वरूप में नजर आएगा। मंदिर में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार होगा तो यहां पर्यटन कारोबार को नई गति मिलेगी।
सोमेश्वर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सावन के महीने और महाशिवरात्रि सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। केएमवीएन मंदिर में 50 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कार्य कर इसको धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगा। इसके लिए शासन से बजट अवमुक्त हो गया है। योजना के तहत मंदिर परिसर और रास्ते पर टाइलस, शौचालय, टिन शेड, बैठने की व्यवस्था, शौचालय निर्माण सहित सोलर लाइट स्थापित की जाएंगी। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार होने से मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान मिलेगी। इससे पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे।
विज्ञापन


व्यूू प्वाइंट होगा स्थापित
मंदिर में पर्यटकों को लुभाने के लिए एक व्यूू प्वाइंट भी स्थापित किया जाएगा जहां से पर्यटक पहाड़ की सुंदरता को निहार सकेंगे। अपनों के साथ इन पलों को कैमरे में कैद करना उनके लिए एक अलग अनुभव होगा।

स्वरोजगार के खुलेंगे नए द्वार

मंदिर धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा तो यहां के स्थानीय लोग होम स्टे, रेस्टोरेंट, पूजा सामग्री की दुकानें लगा कर स्वरोजगार से जुड़ेंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। वहीं स्थानीय उत्पादों को भी पहचान मिलेगी।
विज्ञापन



कोट
मंदिर में 50 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कार्य किए जाने हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही प्राथमिकता के साथ प्रस्तावित निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। - नीरज सिंह नयाल, जेई, कुमाऊं मंडल विकास निगम, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें