फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ऐतिहासिक पांडव लीला का कल होगा समापन

Thu, 04 Dec 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सिमलखेत में आयोजित पांडव लीला में धनु विद्या का मंचन करते पात्र।
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सिमलखेत में आयोजित धार्मिक आस्था और लोकसंस्कृति की प्रतीक पांडव लीला का छह दिसंबर को समापन होगा। बुधवार को पांडव लीला में धनु विद्या का मंचन हुआ। इसमें क्षेत्र के 16 पुरुषों और पांच महिला पात्रों ने प्रतिभाग किया। स्थानीय लोगों के साथ ही इस अनूठी लोक संस्कृति ने पर्यटकों को भी खासा आकर्षित किया। समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह नेगी ने बताया कि समापन अवसर पर पारंपरिक रूप से पांडव पात्रों की ओर से महाभारत के अंतिम दृश्यों का मंचन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है। वहां समिति के नंदन सिंह नेगी, आनंद सिंह नेगी, हीरा सिंह नेगी, दिनेश परसारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें