फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने मालरोड में किया आधे घंटे चक्काजाम

Sat, 29 Oct 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा मालरोड पर जाम लगाते ठेकेदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भुगतान नहीं होने से लोनिवि के ठेकेदारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भुगतान करने की मांग को लेकर ठेकेदार यूनियन ने चौघानापटा में तीसरे दिन भी धरना दिया। आक्रोशित ठेकेदारों ने शनिवार को मालरोड पर आधा घंटा सजाम लगा दिया। उन्होंने काली दीपावली मनाने का एलान किया है।
विज्ञापन


लंबे समय से भुगतान नहीं होने पर ठेकेदार तीन दिन से धरना दे रहे हैं। उन्होंने लोनिवि कार्यालय के समीप मालरोड में सड़क में जाम लगा दिया। मांगों को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे बाद भी उनके द्वारा विभाग मेें किए गए कार्यों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोनिवि भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो मुख्य अभियंता का घेराव किया जाएगा।

करीब आधे घंटे बाद कर्मचारियों ने जाम खोल दिया। तय हुआ कि तीन अक्तूबर को प्रात: 11 बजे प्रेरणा सदन में यूनियन का चुनाव होगा। इसके बाद मुख्य अभियंता कुमाऊं का घेराव किया जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन पर मूकदर्शक होने का आरोप लगाया। धरने और प्रदर्शन में डीएन जोशी, पूरन पालीवाल, जगदीश भट्ट, पृथ्वी राज मेटला, अरविंद बिष्ट, प्रयाग बिष्ट, किशन बिष्ट, बीके पांडे, राजेंद्र दुर्गापाल, एसआर इंजीनियर, कृष्ण कांडपाल, सुंदर मेहरा, नरेंद्र सिराड़ी, गोपाल बिष्ट, दीपेश जोशी, राजेंद्र कनवाल, किसन सिंह, महेश नयाल, हितेश भट्ट, गिरीश पांडे, अकरम खान, धर्मेंद्र बिष्ट, हितेश भट्ट, मनू पांडे आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें