फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि का आधे दिन काम किया ठप

Tue, 24 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 आउट सोर्सिंग से मेट और बेलदार पद नियुक्ति में वरीयता देने की मांग को लेकर गुरिल्लों ने लोनिवि निर्माण खंड में ताले जड़ दिए। इससे विभाग में दोपहर तक कामकाज ठप रहा। गुरिल्लों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। गुरिल्लों ने मुख्य अभियंता केके श्रीवास्तव से हुई वार्ता के बाद ताले खोले। दोपहर बाद कार्यालय में कामकाज सुचारु हुआ। इसके बाद गुरिल्लों ने नगर में जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन


गुरिल्ले सुबह लोनिवि निर्माण खंड कार्यालय पहुंचे और ताले जड़ दिए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मंत्रिमंडल ने गुरिल्लों को लोनिवि में  मेट और बेलदार के पदों का नियुक्ति देने का निर्णय लिया था। इसके बाद लोनिवि सचिव एसएस संधू ने गुरिल्लों को आउट सोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति में वरीयता देने का शासनादेश जारी किया, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी विभाग ने शासनादेश पर अमल नहीं किया और बाहरी लोगों को नियुक्ति दी जा रही है। बाद में गुरिल्लों की मुख्य अभियंता केके श्रीवास्तव से वार्ता हुई।
 गुरिल्लों ने विभाग को तीन दिन का समय दिया है।  प्रदर्शन में ब्रह्मानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, संजय कुमार, गोपाल राणा, कृष्ण कुमार, पनी राम, भूपाल जलाल, अर्जुन सिंह, पुष्कर सिंह, जीवन सिंह, बसंत लाल, गिरीश चंद्र, खड़क सिंह पिलख्वाल, मोहन सिंह, तुलसी लाल, हेमा बिष्ट, रेखा आर्या, दीपा साह, आनंदी मेहरा, भानु पंत, कविता साह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यालय में तालाबंदी होने के बाद लोनिवि के निर्माण और खंड के अधिकारी कर्मचारी डीएम से मिले। उन्होंने थाने में शिकायती पत्र देकर पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की और सुरक्षा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गुरिल्लों द्वारा गैंग में रखने के लिए दबाव डाला जा रहा है और कार्यालय स्टाफ को अंदर जाने से रोक दिया गया। वित्तीय वर्ष का अंतिम सप्ताह चल रहा है। इससे राजकीय कार्य में बाधा हो रही है और देयकों का भगुतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सुरक्षा की भी मांग उठाई। डीएम और एसपी से मिलने वालों में ईई सुरेश आर्या, चंदन सिंह नेगी के अलावा विभागीय एई, जेई और अन्य कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें