फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरदोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजेगा सेना का नरसिंह मैदान

विज्ञापन
शरदोत्सव के लिए नरसिंह मैदान में सजाए गए स्टाल। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 30 सितंबर से प्रस्तावित शरदोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। सेना के नरसिंह मैदान में स्टाल सजने लगे हैं। वहीं खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों की तैयारियां भी जोरों पर हैं। रिजांग्ला मैदान में प्रशासन की तरफ से हाट बलून लगेगा, तो पिलखोली में पैराग्लांडिंग और होम फार्म के जंगलों में बर्ड वाचिंग होगी। प्रशासन मेले को भव्य बनाने के लिए जुटा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि रानीखेत की स्थापना के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस बार रानीखेत शरदोत्सव की परंपरा को 15 साल बाद फिर शुरू किया गया है। इसके लिए सेना की तरफ से सात दिनों के लिए नरसिंह मैदान उपलब्ध कराया है।
मेला स्थल की साज-सज्जा का कार्य शुरू हो गया है। मैदान के चारों तरफ स्टालें सजेंगी, झूला, चरखा लगाने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। सांस्कृतिक समिति और खेल समिति भी गतिविधियों को संपन्न कराने के लिए जुटी हुई हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने बताया कि मेले को भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। हर किसी के मनोरंजन का ख्याल किया गया है। विद्यालयी बच्चों के बीच तमाम प्रतियोगिताएं होंगी। खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों को उचित मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें