फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाई गई बकरीद, बकरों की कुर्बानी दी

Thu, 23 Aug 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के ईदगाह में नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बकरीद धूमधाम से मनाई गई। नगर के ईदगाह, नियाजगंज, धार की तूनी और करबला स्थित कादरी मजिस्दों में नमाज अदा करके मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ की गई। नमाज के बाद बकरों कुर्बानी दी गई।  
विज्ञापन


ईदगाह में जामा मजिस्द के पेश ईमाम जुनैद उल कादरी ने नमाज अदा कराई। मजिस्दों में मुस्लिम समुदायों के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी-अपनी सामर्थ के अनुसार बकरों की कुर्बानी दी।  इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक आदि ने गले मिलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में हुई नमाज के दौरान कोच लियाकत अली, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, डॉ. जेसी दुर्गापाल, दीपेश जोशी, जिया उल रहमान, हाजी शफीक, जुनैद खान, मुमताजखान, मुमताज कश्मीरी, मो. मोहिन खान, कासिम, सर्फराज हुसैन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उधर सोमश्वर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत भानाराठ और पल्यूड़ा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की और ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें