फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कूड़े में लगी आग स्ट्रांग रूम तक पहुंची

Sat, 20 Apr 2024 03:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फलसीमा आईटीआई के पास लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। स्वयं
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। फलसीमा में ट्रंचिंग ग्राउंड में डंप कूड़े की आग फैलकर यहां आईटीआई में बने स्ट्रांग रूम तक पहुंच गई। ऐसे में प्रशासन और पालिका में अफरातफरी फैल गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, इससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को फलसीमा आईटीआई के पास लोक सभा चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम तक कूड़े की आग पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्ट्रांग रूम में तैनात कर्मियों ने आग पहुंचने की सूचना फायर स्टेशन को दी। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तेज हवा चलने से आग की लपटों ने भयानक रूप ले लिया। मौके पर फायर स्टेशन से दूसरा दमकल वाहन बुलाना पड़ा। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल, जिला आपदा प्रबंधन और वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि आग एक हेक्टेयर क्षेत्र तक फैल चुकी थी। समय पर आग पर काबू पाने से स्ट्रांग रूम को बचाया गया। यहां वन दारोगा रानू कनवाल, वन रक्षक राहुल मनराल समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें