फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: झपट्टा मारकर उड़ाया महिला के गले से सोने का मंगल सूत्र

Sat, 20 Apr 2024 03:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में दिनदहाड़े एक महिला से चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। एक महिला मतदान कर घर को लौट रही थी तभी रास्ते में एक बदमाश उसके गले पर झपट्टा मारकर एक तोला सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय पर आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। पहले लगातार लूट और अब चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शुक्रवार दोपहर ढूंगाधारा निवासी एक महिला राजकीय प्राथमिक विद्यालय एडम्स में बनाए गए मतदान केंद्र में मतदान कर वापस लौट रही थी। चीनाखान में नौघर के पास महिला को अकेला देखकर एक बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारा। महिला का गला दबाया और एक तोला सोने का मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गया। महिला की रोने की आवाज सुनकर वहां लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर एनटीडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
बता दें कि इससे पहले एडम्स, गोपालधारा क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं हुई थीं।। बीते वर्ष नवंबर माह में इसी इलाके में एक बुजुर्ग और उसके बाद एक मजदूर से लूटपाट का मामला सामने आया था। संवाद
विज्ञापन


कोट

पीड़ित महिला की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की गई हैं जिसमें एक युवक लूटपाट के बाद भागता हुए दिखाई दे रहा है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


- रमेश नेगी, चौकी प्रभारी एनटीडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें