फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियां नहीं होने से फल व्यावसाय भी हुआ बुरी तरह प्रभावित

विज्ञापन
द्वाराहाट के फल विक्रेता नवीन चंद्र। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कोरोना महामारी के चलते हुए लाकडाउन में द्वाराहाट नगर और इसके समीपवर्ती गांवों में इस बार वैशाख -ज्येष्ठ माह में होने वाली शादियां नहीं हो सकें, जिसके चलते फल व्यवसाइयों का व्यापार प्रभावित हुआ है। फल-सब्जी विक्रेता नवीन चन्द्र ने बताया कि पूर्व वर्षो में शादी विवाह के सीजन में कम से कम 20-25 फलों की टोकरियां बनाते थे, लेकिन इस बार उन्होंने एक भी टोकरी नहीं बनाई। गौरतलब हो कि, लड़की व लड़के दोनों की शादियों में दोनों परिवार की ओर से फलों की एक बड़ी व एक छोटी टोकरी एक दूसरे को दी जाती हैं। आम, केला, सेब्, संतरा, अनानास, पपीता, अंगूर, अनार, खुमानी, नींबू आदि व मौसमनुसार उपलब्ध फलों से भरकर टोकरियां बनाई जाती हैं। ---::: ₹700 से अधिक होती है कीमत::: यह टोकरियां 7-8 सौ रुपये से दो ढाई हजार रूपये तक बिक जाती थी। कीमत रखे गये फलों पर निर्भर करती हैं। इस बार अक्सर 50 रूपये दर्जन बिकने वाला केला भी 40 रुपये, जबकि लौकी, टमाटर, आलू 20 रुपये, बैंगन, बीन, भिन्डी, फूलगोभी, शिमला मिर्च, करेला ,तुरई पहाड़ी मूली 40 रुपये प्रति किलो हैं। --::: घट गए सब्जियों के दाम :: इस बार सब्जियों व फलों के दाम अन्य वर्षो की अपेक्षा कम हैं। क्योंकि होटल रैस्टोरैन्ट न खुलने व शादी विवाह आदि धार्मिक कार्यों के न होने से व्यवसाय कम है। वहीं होटल रेस्टोरेंट चलाने वालों ने भी सब्जी व्यापार शुरु कर दिया है। इस बीच सब्जियों की दुकानें भी ज्यादा हैं। वहीं लोकल सब्जियां भी बाजारों में खूब आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें