शिव मंदिर सोमेश्वर में रंगरोगन करते पल्यूड़ा-हट्यूड़ा के युवा।
- फोटो : AMAR UJALA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण इलाकों में लोग समय का सदुपयोग कर सामाजिक कार्यों में भागीदारी कर रहे हैं। सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत पल्यूड़ा हट्यूड़ा के युवाओं ने शिव मंदिर सोमेश्वर में साफ सफाई की ओर रंगरोगन भी किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पल्यूड़़ा हट्यूड़ा के नवयुवकों ने शिव मंदिर परिसर सोमेश्वर में साफ-सफाई की। मंदिर में रंग रोगन किया। मंदिर परिसर में क्यारियों की सफाई कर फूल के पौधे लगा रहे हैं। इस कार्य में शंकर बण गोस्वामी, प्रमोद गोस्वामी, विनोद भारती, रमेश भारती, महेंद्र बोरा, दीपू गोस्वामी, अमन भारती, रमेश भारती, चंदन भारती आदि सहयोग कर रहे हैं।