फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नगर का सौंदर्य बढ़ाने वाले फव्वारों को लगा ग्रहण

Fri, 12 Apr 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर का सौंदर्य बढ़ाने वाले फव्वारों की अनदेखी के चलते ग्रहण लग गया है। सुमित्रानंदन पंत पार्क और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्थापित फव्वारों का पानी पूरी तरह सूख चुका है। अब सिर्फ इसका ढांचा ही बचा है। इनके आसपास लगा गंदगी का ढेर पालिका प्रशासन की सुस्ती का एक नमूना भर है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग बताते हैं कि एक समय इन फव्वारों के आसपास लोगों का जमावड़ा लगता था। शाम को बिजली की रौशनी में गिरता पानी पार्क और नगर की सुंदरता पर चार चांद लगाता था। बदहाली के चलते कभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों की चहलकदमी से गुलजार ये पार्क भी अब वीरान हैं। दोनों पार्क में पहले बच्चों के मनोरंजन के लिए भी पर्याप्त संसाधन थे जो अब गायब हो गए हैं। ऐसे में बच्चे इन पार्क का रुख नहीं करते और ये अराजक तत्वों का अड्डा बन गए हैं।
विज्ञापन


Iदोनों पार्क में फव्वारों को ठीक कर फिर इन्हें संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है जल्द ये फव्वारे फिर से नगर की शान बढ़ाएंगे।I
I-भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें