फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टम्टा धर्मशाला का बदलेगा स्वरूप: कुमाऊंनी शैली में होगा निर्माण, म्यूजियम भी बनाने की तैयारी

Mon, 03 Feb 2025 11:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा नगर निगम की ओर से बनाई जा रही हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला का निर्माण अब कुमाऊं शैली में किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने विशेषज्ञ चित्रकारों से कुमाऊं शैली का नया डिजाइन बनवाया है।
विज्ञापन
टम्टा धर्मशाला के भवन का नया प्रारूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

नगर निगम अल्मोड़ा की ओर से बनाई जा रही हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला का निर्माण अब कुमाऊं शैली में किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने विशेषज्ञ चित्रकारों से कुमाऊं शैली का नया डिजाइन बनवाया है। यहां एक संग्रहालय भी बनाया जाएगा जिसमें कुमाऊं से जुड़े कई राजशाही के दौरान के चित्र और अन्य धरोहरों का प्रदर्शन किया जाएगा।

 

माल रोड अल्मोड़ा में मल्ला महल के पास जाने-माने समाजसेवी रहे मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के नाम से टम्टा धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है। इस धर्मशाला में लोगों के ठहरने के लिए कमरे बनाए जा रहे हैं। साथ ही सामाजिक कार्याें के लिए सभागार भी हैं। प्रशासन के अनुसार धर्मशाला का अब कुमाऊं की पारंपरिक शैली में निर्माण कराया जाएगा। इसमें संग्रहालय भी बनेगा जिसमें कुमाऊं से जुड़े कई राजशाही के दौरान के चित्र और अन्य धरोहरों का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए विशेषज्ञ चित्रकारों से कुमाऊं शैली के अनुरूप एक डिजाइन बनवाया गया है। सीडीओ दिवेश शाशनी ने बताया कि संग्रहालय में कुमाऊं से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों के प्रतीकों के साथ ही स्थानीय ताम्र उद्योग आदि भी प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही धर्मशाला पूरी तरह अपने अस्तित्व में आ जाएगी।

 

सुरक्षा के लिए लगाए सीसीटीवी
धर्मशाला में सुरक्षा के लिए आज से भी अत्यधिक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं क्योंकि यह धर्मशाला मल्ला महल के ठीक सामने बन रही है और मल्ला महल का निर्माण कुमाऊंनी शैली में किया जा रहा है। डिजाइन की समानता को देखते हुए यह प्रयास किया जा रहा है कि दोनों का डिजाइन एक समान ही लगे इसलिए यह व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें