मौलेखाल सल्ट विकासखंड के भौनखाल क्षेत्र में बुधवार रात वन विभाग की टीम ने एक बाघ का सफल रेस्क्यू किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से बाघ को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ा गया और रेस्क्यू वाहन से रामनगर के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।
अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल सल्ट विकासखंड के मोहान रेंज की तड़म ग्रामसभा के भौनखाल क्षेत्र में बुधवार रात वन विभाग की टीम ने एक बाघ का सफल रेस्क्यू किया। बाघ को विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ा गया। इसके बाद उसे रेस्क्यू वाहन से रामनगर के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात बाघ ने इसी क्षेत्र में एक गाय को अपना निवाला बना लिया था। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। बाघ की गतिविधियों को देखते हुए बुधवार को रेंजर हेमा कर्नाटक ने वन विभाग की टीम गठित कर रेस्क्यू अभियान की तैयारी शुरू की।
टीम ने क्षेत्र में बाघ की निगरानी के साथ उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बुधवार रात करीब 11 बजे बाघ टीम के जाल में फंस गया। इसके बाद वन विभाग की टीम और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर बाघ को ट्रेंकुलाइज किया और सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के बाद बाघ को ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।