द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के गुपटली और ध्याड़ी में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से लोग खौफ में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द उन्हें तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गुपटली में पिंजरा लगाया। वहीं रात्रि गश्त भी शुरू कर दी है। वनकर्मी मनमोहन तिवारी ने ग्रामीणों से अंधेरे में अकेले घर से बाहर नहीं निकलने, घरों के आसपास उगी झाड़ियों को कटाने, घर के बाहर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, स्कूली बच्चों और महिलाओं से समूह में आवाजाही करने की अपील की। टीम में वन दरोगा पंकज तिवारी, वन बीट अधिकारी ललित रौतेला, मनोज कुमार, दिवाकर पुजारी, तारा नेगी आदि मौजूद रहे।