फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अणां और फल्याटी के जंगल आग से धधके

विज्ञापन
गरुड़ के बैजनाथ के अणां के जंगल में लगी आग - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। बैजनाथ रेंज के अणां और फल्याटी के जंगल आग से धधक रहे है। वन कर्मी और ग्रामीण आग बुझाने में लगे हैं। फिलहाल जंगल की आग नहीं बुझ नहीं पाई है। बैजनाथ रेंज के अणां और फल्याटी के जंगलों में रविवार दोपहर एकाएक आग सुलग गई। सूचना मिलते ही वन कर्मी और ग्रामीणाें ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सफलता हासिल की। पानी नहीं होने से चीड़ के पेड़ों पर लगी आग फिलहाल नहीं बुझी है। वन रेंजर सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वन कर्मी ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में लगे है। उन्होंने बताया कि वन कर्मियों ने आबादी की ओर बढ़ रही आग पर काबू पा लिया है। पेड़ों पर लगी आग को बुझाने में वन कर्मी लगे है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगलों में आग न लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें