फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन दौड़े उत्तराखंड के दो हजार युवा

Mon, 23 Nov 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 यहां सोमनाथ मैदान में जाट रेजीमेंट की प्रादेशिक सेना (टीए) की भर्ती रैली शुरू हो गई है। पहले दिन उत्तराखंड के युवाओं ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन


 मंगलवार, बुधवार को झारखंड, छत्तीसगढ़, एमपी के युवा दौड़ लगाएंगे। प्रादेशिक सेना की भर्ती के लिए सैकड़ों युवक यहां पर्यटन नगरी पहुंचे हैं।

कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में जाट रेजीमेंट द्वारा भर्ती का आयोजन किया गया है। यह रैली 26 नवंबर तक चलेगी। पहले दिन दो हजार युवाओं ने दौड़ लगाई।

 बाहर से आने वाले युवाओं के लिए प्रशासन ने निकटवर्ती मिशन स्कूल में व्यवस्था की है, लेकिन वहां भी उम्मीद से अधिक युवक पहुंच गए हैं, जिस कारण कई युवाओं को फुटपाथ पर रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम होते ही भर्ती के लिए पहुंचे युवक फुटपाथ पर जगह तलाशते देखे गए। दिनभर नगर में खासी चहल-पहल का नजारा रहा। 25, 26 नवंबर को उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें