फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: खत्म हुआ तेंदुए का खौंफ...पिंजरे में कैद हुआ, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

Sun, 28 Dec 2025 04:12 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में बीते कुछ समय से तेंदुए की दहशत बनी हुई थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए कई स्थानों पर ट्रैप कैमरे और पिंजरे लगाए थे।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में बीते कुछ समय से तेंदुए की दहशत बनी हुई थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए कई स्थानों पर ट्रैप कैमरे और पिंजरे लगाए थे। इसी क्रम में रविवार सुबह महतगांव के ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी कि गांव में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार लोहानी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद गुलदार को अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए नर तेंदुए की उम्र लगभग पांच वर्ष है और उसकी लंबाई करीब 2.5 मीटर है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है। साथ ही ट्रैप कैमरों की निगरानी के साथ कई स्थानों पर पिंजरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


तेंदुए के पकड़े जाने से महतगांव और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से बनी दहशत के माहौल से लोगों को अब काफी हद तक राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें