फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि

Wed, 26 Oct 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पिता की चिता को मुखाग्नि देती बेटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ते हुए क्षेत्र की दो बेटियों ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी है। द्वाराहाट क्षेत्र का यह पहला मामला है, जब बेटियों ने चिता को मुखाग्नि दी हो। मालूम हो कि असगोली के फार्मासिस्ट यहां हाट गांव निवासी 52 वर्षीय नवीन मठपाल का गत दिवस निधन हो गया था।
विज्ञापन


उनके पुत्र नहीं हैं, इसीलिए उनकी दोनों पुत्रियां कोमल और शिवानी मठपाल ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। दोनों पुत्रियों ने चिता को मुखाग्नि देकर समाज में जागरूकता का संदेश भी दिया है। इधर मठपाल के निधन पर कई संगठनों ने गहरी संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें