फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी को चौथे दिन अस्पताल पहुंचाया

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठी युवती। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एएनएम पद पर नियुक्ति की समस्या सुलझाने और वेतन भुगतान के लिए युवती ने शुक्रवार को चौथे दिन भी सीएमओ कार्यालय में अनशन किया। शाम को उसे अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मल्ला ओड़खोला निवासी नीलम आर्या पिछले चार दिन से सीएमओ कार्यालय में अनशन पर बैठी हैं। शुक्रवार को अनशन पर डटी नीलम ने कहा कि नियुक्ति संबंधित मांग को लेकर वह लगातार अनशन कर रही हैं लेकिन उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नीलम का कहना है कि उन्हें 20 फरवरी 2019 को उपकेंद्र मैगड़ी ब्रह्मपोखरी में एएनएम के पद पर तैनाती मिली थी। उसने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया था। आरोप है कि विभाग की ओर से उसका मानसिक उत्पीड़न कर पदभार ग्रहण करने की तिथि 25 फरवरी कराई जा रही है। 20 फरवरी को कार्यभार ग्रहण करने के बावजूद भी झूठी फाइल तैयार कर उसके ज्वाइन न करने की बात कही जा रही हैं। तब से 18 माह बाद भी उसे वेतन नहीं मिला है। इसके चलते वह तनाव में हैं। डॉ. सौरभ जोशी ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। कमजोरी और दो किलो वजन घटने पर तहसीलदार संजय कुमार कोली, कोतवाल हरेंद्र चौधरी की टीम ने नीलम को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। नीलम ने शनिवार को फिर अनशन पर बैठने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें