मक्का मदिना जाने वालो को विदाई देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम बसकनियां से मुसलमानों के पवित्र तीर्थ मक्का मदीना की यात्रा पर निकले मुस्लिम परिवार को गांव के हिंदू परिवारों ने गले मिलते हुए भावभीनी विदाई दी। इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों के आखों में आंसू नजर आए।
ग्राम बसकनियां निवासी अब्दुल जब्बार और उनकी बीवी जमीला बेगम चालीस दिन की मक्का मदीना की यात्रा पर रवाना हुए हैं। उनकी रवानगी के समय पुलिस में तैनात उनके दोनों बेटे अब्दुल खालिद और अब्दुल मलिक, भाई अब्दुल गफ्फार, के अलावा गांव की रेवती देवी, चंपा, देवकी, किरन, प्रताप राम, भावना, कुंती, लछिमा, कमला, नंदी, हीरादेवी, अनिता, जीवंती, पूजा, हेमा, खीमुली, रहीम जान, शाहीन व मुस्कान सहित कई लोग मौजूद थे।
परिजनों और गांव के लोगों ने फूलों से सजाई गई कार मे बैठाकर उन्हें विदाई दी। क्षेत्र में इस तरह का नजारा पहली बार देखने को मिला।