अल्मोड़ा। रोडवेज डिपो में चालकों की कमी से सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। देहरादून रूट की सायंकालीन सेवा प्रभावित रहने से यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में चालकों के 25 से अधिक पद रिक्त हैं। इसका असर निगम की सेवाओं पर पड़ रहा है। बुधवार को चालक की कमी से रोडवेज की देहरादून मार्ग पर शाम के समय संचालित दो सेवाओं में से एक सेवा का संचालन स्थगित रहा। अल्मोड़ा से शाम के समय काफी संख्या में यात्री देहरादून जाते हैं। एकमात्र सेवा संचालित होने से कई बार बस में भीड़ हो जाती है। इस कारण यात्रियों को बस में सीट नहीं मिल पाती है। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। इधर एजीएम विजय तिवारी ने बताया कि चालकों के रिक्त पदों की सूचना निगम मुख्यालय को भेजी गई है।