फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बुजुर्गों ने दिखाया जोश, सहारा लेकर वोट देने के लिए पहुंचे

Fri, 25 Jul 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। छोटी सरकार चुनने तथा लोकतंत्र को कायम रखने के लिए बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों में वोट डालने पहुंचे। इनमें कई तो ऐसे थे जो ठीक से चल भी नही सकते थे, लेकिन वोट डालने का जज्बा इससे कमजोर नहीं हुआ। किसी को उनके परिजन डोली में उठाकर मतदान केेंद्र पहुंचे तो कोई अपने बहू बेटियों के कंधों का सहारा लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


लमगड़ा ब्लाक के कपकोट गैलाकोट निवासी 77 वर्षीय पूरन सिंह बिष्ट बिना सहारे के चल नहीं पाते। वोट डालने के उनके जज्बे को देखते हुए ग्रामीण उन्हें डोली में लाए। मतदान कर वह काफी खुश नजर आए। कहा कि लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। इसे बचाए रखने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। बुजुर्गो का कहना है कि जब हम मतदान करेंगे तभी युवाओं को भी मतदान करने की सीख मिलेगी।



बोले बुजुर्ग मतदाता

सुबह समय पर मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया। उम्मीद है कि छोटी सरकार बनने के बाद गांव में विकास कार्यो का पहिया आगे बढ़ेगा। सभी लोगों को मतदान करना चाहिए ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ सके।
विज्ञापन


पारस नाथ सिंह, पुनौली


आज भी वही जोश है जो पहली बार वोट देते वक्त था। सुबह सबसे पहले मतदान किया और उसके बाद अन्य कार्य निपटाएंं। गांव के नए मुखिया से विकास और समस्या के समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन


मोहन सिंह रावत,द्यूनाथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें