फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल

Mon, 18 Mar 2019 11:41 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
कौसानी मार्ग में बाबरी के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा-कौसानी मार्ग पर बाबरी में आरएफसी गोदाम के पास गत रात सब्जी और ईंट से लेकर जा रहा ट्रक सड़क से 60 फुट नीचे गिर गया। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे ट्रक से निकालकर सोमश्वर अस्पताल पहंचाया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रक संख्या यूके 04- सीवी-3549 गत रात हल्द्वानी से ईंट और सब्जी लेकर कौसानी की ओर जा रहा था। बाबरी के पास रात 9:15 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर ईंट और सब्जी बिखर गई। सूचना मिलने पर सनाड़ी के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।  घायल चालक  मुन्ना सिंह (37) पुत्र भूपाल सिंह निवासी बैजनाथ गरुड़ को लोग अस्पताल ले गए। जहां से उसे अल्मोड़ा रेफर कर दिया। इसके बाद घायल चालक को हल्द्वानी उपचार के लिए ले जाया गया। बताया जाता है कि गंभीर घायल ड्राइवर को उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया है। घायल चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें